सवा लाख पार्थिवलिंग का अभिषेक कल
बागबाहरा। श्री लालपुरेश्वर शिव मंदिर लालपुर में सवा लाख पार्थिवलिंग रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन रखा गया है। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण विगत सप्ताह भर से चल रहा था। महा रुद्राभिषेक मंगलवार (नागपंचमी ) के दिन सुबह 9 बजे शुरू होगा। मुख्य आयोजक पं. बसंत महाराज, पं. हरीश महाराज, पं. हेमंत महाराज (राका महाराज) एवं समस्त नगरवासी हैं।
