डिप्टी सीएम आज रहेंगे सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण में होंगे शामिल
महासमुंद। डिप्टी सीएम अरुण साव रविवार को महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे नया रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर सरायपाली के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम श्री साव दोपहर 12 बजे घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली पहुंचेंगे। मंदिर के समीप वे अटल परिसर का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे श्री साव
सरायपाली में नई मंडी प्रांगण पहुंचेंगे जहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे, वे यहां शाम 4:30 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित अटल परिसर का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे बागबाहरा से रायपुर के लिए निकल जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.