मड़ेली में विशेष समाधान शिविर

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद 23 जुलाई 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया गया था। जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 09 मई को ग्राम मड़ेली के समाधान शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों के मांग एवं समस्याओं का निराकरण किये गये थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभिन्न विकास कार्यो की घोषणा की थी। कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज मड़ेली में आयोजित विशेष समाधान शिविर में बताया कि जिसमें से बहुप्रतिक्षित पीपरछेड़ी जलाशय के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही अन्य घोषणाओं के लिए शासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विशेष समाधान शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा उनके मांग, समस्या और शिकायत से संबंधित आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कलेक्टर बी.एस. उइके ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉलों के माध्यम से लोगों को दिये जा रहे योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों का जायजा लिया। विशेष समाधान शिविरि मड़ेली सेक्टर के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए थे। इस शिविर में कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट प्रदान कर गोदभराई रस्म एवं तीन शिशुओं का अन्नप्रासन किया एवं ग्राम पंचायत मड़ेली के सरपंच अशोक ध्रुव एवं उप सरपंच जसप्रित सिंह ने दो-दो गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर निर्धारित पौष्टिक सामग्री प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को अरहर बीज मिनी किट वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड तथा 10 लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती सुखबती ताण्डेय, अवधराम साहू, श्रीमती मुंगेश्वरी ठाकुर, महेन्द्र कुमार ध्रुव, पंकज निर्मलकर, पन्ना लाल ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.