महाकाल मुक्तिधाम समिति ने की भोलेनाथ की आरती

बम्हनी के श्वेत गंगा में रोज हो रही गंगा आरती
महासमुंद। ग्राम बम्हनी के श्वेत गंगा बम्हनेश्वर महादेव परिसर में प्रतिदिन गंगा आरती की जा रही है। 19 जुलाई को जल लेने पहुंचे कांवरियों ने भी गंगा आरती में उत्साह के साथ भाग लिया। इतना ही नहीं, भोलेनाथ की आरती का आनंद भी कांवरियों ने मंत्रमुग्ध होकर उठाया। इस बार महासमुंद के महाकाल मुक्तिधाम समिति के सदस्यों ने डमरू, झांझ नाद के साथ आरती को रोचक और यादगार बनाया। सावन में यहां प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे गंगा आरती की जा रही है। श्वेत गंगा कुंड से जल लेकर कांवरिए नंगे पांव सिरपुर जाकर गंधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। श्वेत गंगा आरती समिति के रामेश्वर पांडेय, खिलावन यादव ने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर, महिंद्रा ग्रुप के सुमित वैष्णव, विवेक चंद्राकर आदि रहे। बम्हनेश्वरनाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सर्वराकार डा. संतोष अग्रवाल ने डमरू नाद के साथ आरती करने पहुंचे महाकाल मुक्तिधाम समिति के सदस्यों को फल भेंट कर सम्मानित किया।