शिवालय पहुंचकर नपाध्यक्ष ने किया जलाभिषेक

महासमुंद। सावन के पहले सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने दलदली पहुंचकर दुधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने जलाभिषेक पश्चात भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नगर व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 1 शंकर नगर में शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जल, दूध से अभिषेक किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्षद ज्योति रिन्कू चंद्राकर व वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि सावन के पहले सोमवार से ही नगर का माहौल शिवमय हो गया है। धार्मिक स्थलों पर शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। सावन माह में महासमुंद जिला सहित अन्य जिलों से भी शिवभक्त बम्हनी से जल लेकर महासमुंद नगर होकर सिरपुर पहुंचते हैं। शिवभक्तों के आगमन से महासमुंद की पावन धरा पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। भगवान शिव का हम सभी महासमुंद वासियों पर विशेष कृपा है। पूरे सावन माह भर भगवान शिव की आराधना करने का अवसर हमें मिलता है। उन्होंने महादेव से शहर तथा शहर वासियों के विकास के लिए प्रार्थना की।