स्थापना दिवस पर शिवसेना ने मरीजों को फल व बिस्कुट किया वितरण

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिवसेना के (41वां वर्ष) स्थापना दिवस पर शिवसैनिकों ने जिला अस्पताल में180 मरीजों को फल व बिस्किट वितरण किया। स्थापना दिवस को लेकर शिवसैनिकों में भारी उत्साह दिखा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में जिला विधिक सलाहकर धीरज सिन्हा, युवा सेना जिलाध्यक्ष नीरज साहू, शहर अध्यक्ष अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बादल बंजारे, दुर्गेश गुप्ता, युवा सेना जिलाउपाध्यक्ष राजू साहू, विजय प्रधान, मीडिया प्रभारी बिट्टू ठाकुर, कुलेश्वर साहू, हेमंत साहू, राजेंद्र बाघ, ओमप्रकाश साहू, तुकाराम साहू, टिकेश्वर टण्डन, किशोर साहू, गिरधारी देवांगन, पप्पू बंजारे, रमेश जगत आदि उपस्थिति रहे।