पार्षद के भाई की पिटाई
महासमुंद। बसना में पार्षद के भाई की पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पार्षद व वार्ड नंबर 15 बसना निवासी मोहम्मद कादरी ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे उसके छोटे भाई अफसर कादरी ने फोन कर बताया कि टेलीफोन आफिस के सामने उसके साथ बंसुलाडीपा के वीरेंद्र मिश्रा ने गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
