बाइक की ठोकर से महिला घायल
महासमुंद। भोकलूडीह के पास नेशनल हाईवे 53 पर बाइक सवार एक महिला दुर्घटना में घायल हो गई। सांकरा पुलिस को प्रार्थी दलालखार निवासी धनीराम रात्रे ने बताया कि 2 जुलाई को वह अपने माता-पिता व भारत जगत के साथ रजिस्ट्री कराने पिथौरा गया था। वहां से वापसी में दोपहर 3 बजे मां भोज मोती रात्रे के साथ बाइक क्रमांक सीजी 06 जीयू 5046 से पिथौरा से रजिस्ट्री कराकर लौट रहा था, तभी पीछे से बाइक पल्सर क्रमांक सीजी 05 एएन 3856 के चालक ने उनकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे पीछे बैठी उनकी मां गिर कर चोटिल हो गई। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
