एक दिवसीय योग कार्यशाला आयोजित
दंतेवाड़ा, 20 जून 2025। दिनांक 20 जून को आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के परिप्रेक्ष्य में लाइवलीहुड कॉलेज कारली में सम योगा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय योग कार्यशाला केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ( सीसीआरवाईएन) नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 120 ज्यादा प्रतिभागी उपस्थित थे। इस कार्यशाला आयोजन में आयुष विभाग दंतेवाड़ा के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार बर्मन ने वर्तमान में योग की आवश्यकता विषय पर व्याख्यान देने के साथ-साथ प्रतिभागियों को ओम मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इसके अलावा योग गुरु बी आर साहू ने योग नियमित अपनाने हेतु प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इस क्रम में उपसंचालक समाज कल्याण विभाग संतोष टोप्पो ने योग साथ ही नशा मुक्त जीवन अपनाने हेतु शपथ भी दिलाया और कार्यशाला में 21 जून को एक साथ भव्य योग प्रदर्शन हेतु निर्णय लिया गया कार्यक्रम में लाइवलीहुड की ट्रेनिंग ऑफिसर संजू नेताम, तथा संध्या नेताम, श्रीमती देवांगन प्राचार्य सिन्हा एवं उपसंचालक अमित वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर बसंत कोसरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्राकृतिक आहार वितरित किया गया।
