बिरकोनी के 5 और बड़गांव के एक रेत भंडारण अनुज्ञा निरस्त
महासमुंद। ग्राम बिरकोनी के 5 और ग्राम बड़गांव के एक रेत भंडारण अनुज्ञा को निरस्त किया गया है। खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम का उल्लंघन पाएं जाने पर ग्राम बिरकोनी में सौरभ चंद्राकर के नाम पर रेत भंडारण के लिए स्वीकृत क्षमता 10 हजार टन की अनुज्ञा को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह दामोदर चंद्राकर को क्षमता 10 हजार टन, प्रकाश चंद्राकर को क्षमता 10 हजार टन, ग्राम बरबसपुर में भुनेश्वरी निषाद को क्षमता 10 हजार टन, अमित चंद्राकर को क्षमता 4 हजार टन एवं ग्राम बड़गांव में विनोद अग्रवाल के पक्ष में क्षमता 10 हजार टन के लिए स्वीकृत खनिज साधारण रेत के कुल 06 अस्थाई भंडारण अनुज्ञा को निरस्त किया गया है।
