शिक्षक से मारपीट

महासमुंद। सहायक शिक्षक से मारपीट के मामले में कोमाखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड निवासी डेमन सिंह ध्रुव ने कोमाखान थाने में शिकायत की है कि वे वर्तमान में प्राथमिक शाला डोंगा खम्हरिया में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 19 जून की सुबह 8 बजे स्कूल प्रवेश द्वार के सामने गांव का नंदलाल यादव उनसे गाली-गलौज करने लगा, मना किया तो उसने लाठी से मेरे सिर पर वार कर दिया, हेलमेट पहने होने से सिर में चोट नहीं आई। बाद नंदलाल ने लाठी से फिर बांये पैर में वार किया, जिससे अंगूठे व बचाव करने से बांये हाथ के अंगूठे में चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 117(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।