जान से मारने की धमकी
महासमुंद। तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी के मामले में तेंदूकोना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को खुसरूपाली निवासी रघुराम साहू ने बताया कि 17 जून की रात 9 बजे गांव के हरिश ठाकुर ने घर के पास आकर तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरे परिवार की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो तुम्हें जान से मार दूंगा। इसके बाद घबराकर सुबह गांव में बैठक बुलाई। बैठक में गांव के प्रमुखों ने रिपोर्ट करने की सलाह दी। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
