आरटीआई के तहत सेकेंड फेज के लिए आज से करना था आवेदन, लेकिन पोर्टल में आ रहीं परेशानी

निजी स्कूलों में सीटों की संख्या बढ़कर अब हुई 340
महासमुंद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निःशुल्क शिक्षा के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए फस्ट फेज में लाटरी के जरिए चयनित 1453 बच्चों में से 1372 ने ही स्कूलों में एडमिशन लिया है। जिससे सेकेंड फेज के लिए सीटों की संख्या अब बढ़कर 340 हो गई है। आज से दूसरे चरण के लिए आवेदन होना था पर पोर्टल में आ रही दिक्कतों के चलते पालक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
बता दें कि वर्तमान शिक्षण सत्र के लिए आरटीई में प्रवेश के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने 25 नवंबर 2024 को ही शेड्यूल जारी कर दिया था । समय सारिणी के अनुसार प्रथम चरण में बच्चों के आवेदन के पूर्व 217 स्कूलों का पंजीयन किया गया। स्कूलों का पंजीयन होने के साथ ही प्रोफाइल अपडेट, हैबिटेशन की मैपिंग एवं दर्ज संख्या की प्रविष्टि की गई। पश्चात एक मार्च से आनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शरू हुई। प्रथम चरण में आवेदन लेने की प्रक्रिया 31 मार्च तक चली। प्रथम चरण के लिए कुल 1712 सीटों के लिए 3230 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन पश्चात नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पश्चात 5 म ई 2025 को लाटरी निकाली गयी जिसमें कुल 1712 सीटों के लिए 1453 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। आरटीआई प्रभारी देवेश चंद्राकर ने बताया कि कुल प्राप्त 3230 आवेदन में से 794 आवेदन अलग-अलग कारणों से निरस्त किए गए और शेष 983 आवेदन वेटिंग में रखे गए हैं। जिन बच्चों का लॉटरी में चयन हुआ है उनका दाखिला 30 मई तक आवंटित स्कूलों में किया जाना था। लेकिन चयनित 1453 में से 1372 ने ही दाखिला लिया। जिससे प्रथम चरण में 81 बच्चों के प्रवेश न लेने के कारण यह सीटें खाली रह गई। अब दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 340 हो गयी है। इसके लिए प्रथम चरण के वेटिंग 983 आवेदन और दूसरे चरण में प्राप्त आवेदन की लाटरी निकाली जाएगी।
दूसरे चरण के लिए आज से आवेदन
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 2 से 16 जून के मध्य नए स्कूलों का पंजीयन व अन्य प्रक्रिया पूर्ण होगी और आनलाइन नए आवेदन 20 से 30 जून के बीच लिए जाएंगे। लेकिन, स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल में कुछ काम होने के चलते अभी दो-तीन दिन तक आनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। प्राप्त आवदनों के दस्तावेजों की जांच 1 से 8 जुलाई के बीच और नए तथा शेष बचे (प्रथम चरण में प्राप्त) 14 से 15 जुलाई के बीच लॉटरी निकाली जाएगी व 18 से 31 जुलाई के बीच स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।