शादी में नाचने को लेकर मारपीट

महासमुंद। जोगनीपाली में शादी के दौरान नाच रहे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस को ग्राम जोगनीपानी निवासी उगेश्वर कश्यप ने बताया कि 15 जून की रात 10 बजे वह गांव में अपने चाचा कृपाराम कश्यप के घर में भाई की शादी में बने मड़वा में नाच रहा था। उसी समय गांव के लोकनाथ निषाद, पुष्पेंद्र बारिक एवं देवराज सिदार आए और हमारे बीच में नाचते हुए धक्का-मुक्की करने लगे, तब उसके साथी लोकेश प्रधान ने धक्का-मुक्की क्यों कर रहे हो कहा, इस पर वे तीनों लोकेश के साथ मारपीट करने लगे। जब वह बीच बचाव करने गया तो उक्त लोगों ने गाली देते हुए मारपीट की। बाद जब वह शादी घर से बाहर निकला तो तीनों ने फिर से गाली-गलौज कर मारपीट की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।