युवक से मारपीट
महासमुंद। एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। गड़बेड़ा चांदापारा निवासी खेमराज बरिहा ने पिथौरा पुलिस को बताया कि वह 17 जून की रात 11 बजे पेट्रोल पंप गया था। पेट्रोल लेने के बाद वह करण ध्रुव के साथ जामपाली पेट्रोल पंप में बैठा था। रात करीब 1.30 बजे चांदापारा पड़ाव में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी बातों-बातों में यश कुमार यादव, करण ध्रुव और एक अन्य उसके साथ मारपीट करने लगे और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
