सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

महासमुंद। ग्राम डोंगरीपाली मंदिर के पास दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। पुलिस को ग्राम सैयाभाठा चौकी बयां थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार निवासी अंजलि ध्रुव ने बताया कि 17 जून को उनके पिताजी चैतराम ध्रुव अमलीडीह से दोपहर करीब 3 बजे साथी लक्ष्मीनारायण साहू के साथ बाइक क्र. सीजी 06 जीएस 4156 से कुंभकाल मंदिर डोंगरीपाली दर्शन करने जा रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे मंदिर के पास विपरीत दिशा से सामने की ओर से आ रही बाइक सीजी 06 एचबी 3745 के चालक ने उनके पिताजी की बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना में उनके पिताजी के सिर, पैर में गंभीर चोट और लक्ष्मीनारायण साहू के बांये हाथ, बांये पैर में चोट आई थी। उन्हें एंबुलेंस से इलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत हो जाना बताया। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।