शराब पीने की सुविधा देने पर कार्रवाई

महासमुंद। भालूपतेरा चौक पर स्थित एक ठेले में शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बसना पुलिस ने मामले में भालूपतेरा निवासी इंदल नायक (38) के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।