कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

महासमुंद। कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मामले में बसना थाने में रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस को गौरटेक थाना बसना निवासी वेदप्रकाश कानूनगो (19) ने बताया कि 15 मई को उन्हें पता चला कि पिताजी व दादी का नेशनल हाईवे 53 पर पौंसरा में दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल आया तो देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। पिताजी व दादी का शासकीय अस्पताल बसना में इलाज चल रहा है। वहां बैठे बड़े पिताजी के लड़के पंकज बंछोर ने बताया कि पिताजी लिंगराज बाइक में दादी को पीछे बैठाकर बसना की ओर आ रहे थे, नेशनल हाईवे 53 पर पौंसरा में सुबह 8.40 बजे पीछे से आ रही ग्रैंड विटारा कार क्र सीजी 13 बीए 7111 के चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया। आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।