बास्केटबॉल इंडिया कैंप चेन्नई के लिए दिव्या का चयन
महासमुंद। नेशनल कोचिंग कैंप ऑफ इंडिया अंडर 16 वुमेन नेशनल बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 18 मई से 11 जून तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महासमुंद जिले की बास्केटबॉल बालिका खिलाड़ी दिव्या रंगारी इमलीभाठा का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। दिव्या ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम से खेलते हुए सबसे अधिक अंक बनाए थे। छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने चैंपियनशिप में 4था स्थान हासिल किया था। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दिव्या का चयन किया गया है।
चयन पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, संतोष सोनी, किरण महाड़िक, जिला बास्केटबॉल संघ से नुरेंद्र चंद्राकर, गौरव चंद्राकर व बादल मक्कड़, विनोद रंगारी, सचिव शुभम तिवारी, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, लालू सोनवानी, मनीष चंद्राकर, विकास सोनी, पूरन साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, आकाश सोनी, अजय सिन्हा, राहुल दास, आदित्य पटेल, योजना रंगारी, शिवम, खुशबू साहू, तारणी साहू, सौम्या, सिम्मी चंद्राकर ने हर्ष जताया है।
