बाइक की टक्कर से पति-पत्नी घायल
महासमुंद। बाइक सवार एक दंपत्ति को एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सांकरा पुलिस ने बताया कि गोपालपुर निवासी राजेंद्र कुमार जगत 25 अप्रैल को बाइक क्रमांक सीजी 06 जीपी 6458 से पत्नी देवंतीन जगत के साथ केऊदादर से अपने गांव गोपलपुर जा रहा था। परसवानी रोड वन दुर्गा मंदिर ग्राम लारीपुर के पास करीब 4.30 बजे विपरीत दिशा से बाइक क्रमांक सीजी 06 एचए 8487 के चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
