गैस टैंकर से गैस चोरी कर कमर्शियल सिलेंडर में भरते हुए पुलिस ने 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा
4 गैस टैंकर, 2 पिकअप, एक स्कूटी और 130 कमर्शियल सिलेंडर किया जब्त
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गैस टैंकर से गैस चोरी कर कमर्शियल सिलेंडर में भरते हुए पुलिस ने 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने 4 गैस टैंकर और 2 पिकअप में लोड 130 व्यवसायिक सिलेंडर को जब्त किया है। नेशनल हाईवे 53 पर इस चोरी को अंजाम दे रहे थे।
पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको के पास नेशनल हाईवे 53 पर आज सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस टैंकर से गैस की चोरी करने वाला गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने कैप्सूल गैस टैंकर से गैस चोरी कर के कमर्शियल सिलेंडर में गैस भरते हुए पाया है। पुलिस चार गैस टैंकर, 2 पिकअप में लोड भारत कंपनी का 130 गैस सिलेंडर के साथ 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है। नागालैंड पासिंग चारों गैस टैंकर ओडिशा के पारादीप से रायपुर के सिल्तरा निकले थे। लेकिन नेशनल हाईवे 53 पर चिरको ढाबा के पास टैंकर ड्राइवरों ने रोका। पहले से वहां मौजूद पिकअप सीजी 04 पी जे 3575 और सीजी 04 पी जेड 9485 में लोड भारत कंपनी के 130 गैस सिलेंडर लेकर गिरोह के चार सदस्य इंतजार कर रहे थे। टैंकर में भरा इंडियन कंपनी के गैस को नोज़ल लगा कर भारत कंपनी के कमर्शियल सिलेंडर में भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और गैस की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने दो गैस टैंकर, दो पिकअप और एक स्कूटी जब्त किया है। इस मामले में पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पकड़ा गया दोनों पिकअप रायपुर के सब्जी व्यापारी हैं। यह सभी होटल, ढाबा मालिकों को सस्ते में व्यवसायिक सिलेंडर मुहैया कराने के लिए अलग-अलग होटल ढाबा से 19 किलो का 130 सिलेंडर इकट्ठा किया था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
