भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन
18 लाख से घुंचापाली में होगा भवन निर्माण
महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम घुंचापाली स्थित बुढ़ादेव देवालय मंदिर समिति व सुअरमार राज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के मुख्य आतिथ्य में बुढ़ादेव देवालय परिसर में समाज जनों की उपस्थिति में 18 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भीखम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू सहित, छ.ग.प्रांतीय उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कमलेश ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत घुंचापाली देव बरिहा, उपसरपंच श्रीमती कुमुदिनी चंद्राकर, संरक्षक नैकु ठाकुर, चंदाराम सोरी, हीरा साहू, अजय ध्रुव, मन्नू ध्रुव, सोनू मरई, देवसिंह मरई, संचालक संतोष ध्रुव, ओम प्रकाश ध्रुव संरक्षक युवा प्रभाग, संतोष ध्रुव उपाध्यक्ष युवा प्रभाग, पुनीत ध्रुव ,चिंताराम नेताम, पुरन ध्रुव, बेदराम ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता हीरालाल साहू, कुबेर यदु,सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
