अज्ञात वाहन ने रौंदा, 3 मवेशी मृत

महासमुंद। शहर के कचहरी चौक में मध्य रात अज्ञात वाहन से कुचले जाने से दो मवेशी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने अज्ञात वाहन से कुचले शव और घायल गौवंश को सड़क के किनारे रखा। कुछ देर बाद 3 गौवंश भी दम तोड़ दिया। इसकी खबर नगर पालिका को दी गई। बाद में गौ वंश एवं दो बछड़ों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वार्ड 6 के पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, राजेश डड़सेना, घन्नू साहू, हिरेन्द्र सोनी, चिंटू सोनी, जिगर कुमार, साहिल कुमार सहित जिला गौ सेवा प्रमुख सुमन सेन्द्रे मौजूद रहे।