दो व्यक्ति से अंग्रेजी शराब बरामद
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों से अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने 15 मई को रानीसागर पारा पिथौरा निवासी मनीष धरड़े (44) के कब्जे से यूनिक लिखा हुआ 07 नग देशी शराब, 5 नग अंग्रेजी जम्मू शराब, 03 नग हंटर बीयर कुल कीमत 1,760/ रुपए जब्त किया है। इसी तरह वार्ड 10 महल पारा पिथौरा निवासी मूलचंद सिन्हा (48) से 18 नग देशी शराब कीमत 1440 रुपए जब्त कर धारा 34(1) ए आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
