बाइक, स्कूटी में भिड़ंत, दो घायल

महासमुंद। पदमपुर मार्ग सरायपाली में बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना को लेकर सरायपाली थाने में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। ग्राम खैरझिटकी निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह 12 मई को सरायपाली जयस्तंभ चौक आवश्यक काम से आया था। आकाश कुम्हार की बाइक प्लेटिना क्रमांक सीजी 06 जीडी 4446 में बैठ कर दोनों गांव जा रहे थे, दोपहर करीब 02.30 बजे शिवशंकर स्टोर्स के पास पदमपुर रोड सरायपाली पहुंचे थे तभी कुटेला चौक की ओर से आ रही स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचबी 5897 के चालक लेख रंजन बी पात्रो ने ठोकर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे आकाश कुम्हार के बांये हाथ, उंगली, बांये पैर व उनके दाहिने कंधे, दांये हाथ में चोट आई है।
वहीं वार्ड 11 शिवशंकर कॉलोनी बाजारपारा निवासी सुनयना ने रिपोर्ट लिखाई है कि 12 मई को उनका भाई लेखरंजन बी. पात्रो घर से स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचबी 5897 से पदमपुर रोड की ओर जा रहा था कि शिवशंकर हार्डवेयर के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 4446 के चालक आकाश कुमार ने लेख रंजन बी पात्रो की स्कूटी को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उनके भाई का हाथ व कंधा टूट गया है और नाक में गंभीर चोट आई है। साथ ही स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।