घर पर खड़े बाइक चोरी

महासमुंद। एक निजी मोबाइल कंपनी के इंजीनियर की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह ग्राम लभरा खुर्द में उमेंद्र चंद्राकर के किराये के मकान में रहता है। 21 अप्रैल को उसकी टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक एमपी 20 एनडब्लू 6908 किसी ने पार कर दी। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।