पुरानी रंजिश पर मारपीट

महासमुंद। कोमाखान में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस को ग्राम द्वारतराकला निवासी ओंकार सिंह ठाकुर (28) ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह 8 बजे उसके साथ घर के सामने गली में पुराने विवाद को लेकर रोहित ठाकुर, हेमचंद बरिहा, मनोज ठाकुर, बुधियारिन बाई ठाकुर ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मारपीट के एक अन्य मामले में पटेवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को रायतुम निवासी महेश राम निषाद ने बताया कि 25 अप्रैल की रात वह गांव के च्वाईस सेंटर के सामने टहल रहा था। करीब 7 बजे आरोपी राजकुमार साहू व तेजराम साहू ने एक राय होकर पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।