सूरज और बादल के बीच दिन भर होता रहा लुका छिपी, छाए रहेंगे बादल
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
आंधी और हल्की बारिश की भी संभावना
महासमुंद। बीते सप्ताह भर से पड़ रही तेज गर्मी के बाद आज शनिवार से अगले तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस बीच आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
बता दें कि सप्ताहभर से जारी सूर्य की तपिश ने पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दिया है। इस दौरान लोग गर्मी से बचने घरों में रहना ही मुनासिब समझा रहे हैं। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सड़कें सुनी हो जा रही है। लोगों का पूरा समय एसी, कूलर के सामने बीत रहा है। दिन में लू के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान कर रख दिया है। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। दोपहर में सड़कों पर लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में बिरानी छाई रहती है। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में रुककर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखाई दिए। इन सब के बीच आज तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। आज दोपहर 12 बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार या उससे पहले के दिनों में इसी समय तापमान 40-41 डिग्री तक पहुँच रहा था। लेकिन, हल्के बादल होने के कारण उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों 29 अप्रैल तक तापमान में थोड़ी कमी आएगी। इस बीच आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। जिससे तेज धूप और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
