अखंड रामायण का जल यात्रा के साथ हुआ संपन्न

महासमुंद| ग्राम खरोरा में सतनामी समाज द्वारा गुरु घासीदास बाबा के तत्वावधान में तीन दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका आज जल यात्रा के साथ संपन्न किया गया। तीन दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन आयोजन में 31रामयण मंडली ने हिस्सा लिया। जिसमें सतनामी समाज के लोगों ने कार्यक्रम में जुटे रहे। आयोजन समिति के चोवाराम पटेल परशु, बलदाऊ, बृजेश, चिंताराम पटेल, हीरो, भागवत, शकुन, लाजवंती, सुनीता, कौशल, हेमा, डिकेशवरी, विमला, रवि, महेन्द्र, कमला, चिंता पटेला, संतोषी, इस कार्यक्रम में ग्राम खरोरा के सरपंच वीणा कमलेश चन्द्राकर, संवेदना समूह खरोरा के सदस्य मुकेश चन्द्राकर ने बताया कि पिछले 42 साल से गांव मे रामायण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।