रग्वी चैंपियनशिप के लिए ओंकार और लिशांशु का चयन
महासमुंद। भारतीय रग्बी एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय सेवंस रग्बी चैंपियनशिप 27 से 28 अप्रैल तक गुवाहाटी असम में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की टीम शामिल होने रवाना हुए। विदित हो कि राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायपुर में 13 अप्रैल को आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ओंकार निषाद तुमगांव एवं लिशांशु साहू तुमगांव का चयन हुआ है। महासमुंद जिले में रग्बी खेल का प्रशिक्षण डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग महासमुंद द्वारा तुमगांव एवं भोरिंग में ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत प्रदाय खेल सामग्री से प्रतिदिन क्षेत्र के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप गुवाहाटी असम के लिए चयनित होने पर तुमगांव नगर पालिका अध्यक्ष बलरामकांत साहू, पार्षद चुवाराम टांडेकर, गौतम सिंह, हर्ष शर्मा, हेमलता यादव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, एवन साहू, अजयप्रकाश साहू, शुभांश शर्मा, पार्थ, जगदीश, अभिषेक निर्मलकर, आयुष, अशद अंसारी, नैतिक शर्मा, प्रणव शर्मा, हितेश ध्रुव, समीर यादव, भावेश तारक, विनय यादव, पुष्पेंद्र यादव, गौरव साहू, कुणाल जांगड़े, प्रवीण ध्रुव आदि ने हर्ष जताया है।
