साधुराम और दौलत राम को मिला सिल्वर मेडल
महासमुंद। वेटनर फेडरेशन ऑफ इंडिया के 44 वां राष्ट्रीय वेटनर एथलेटिक्स प्रतियोगिता चामुंडी विहार स्टेडियम मैसूर (बेंगलुरु) कर्नाटक में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले के 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस स्पर्धा में भारत के अलग अलग जगहों से 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। महासचिव नबी मोहम्मद के नेतृत्व में 42 खिलाड़ियों ने मैसूर में भाग लिया, जिसमें महासमुंद जिले से चार और बागबाहरा से तीन खिलाड़ियों शामिल हुए। महासमुंद से साधुराम ध्रुव को 100 मीटर और 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल दिया गया। बागबाहरा के दौलत राम दीवान ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और 10 किमी दौड़ में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया। दौलत राम दीवान नेशनल धावक हैं। जनकराम ने लॉन्ग जंप सिल्वर मेडल 200 मीटर में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया।
