पिता, पुत्र ने पैरावट में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को पीटा
महासमुंद। ग्राम घासीनगर में पैरावट में आग लगाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घासीनगर निवासी धनसाय कोसरिया 21 अप्रैल को अपने खेत से घर जा रहा था, पक्के रोड के पास पहुंचने पर देखा कि धनीराम साहू के खुले स्थान में रखे पैरावट में आग लगी हुई थी, जब उसने धनीराम साहू की पत्नी जो अपने घर के सामने सड़क में खड़ी थी से पैरावट में आग लगने का कारण पूछा तो उन्होंने अपने पति धनीराम साहू को बुलाया। तब आरोपी धनीराम साहू लोहे का रॉड लेकर गाली-गलौज करते हुए तुम मेरे पैरावट में आग लगाए हो कहते हुए मारपीट की, तभी आरोपी का पुत्र माधव राम साहू भी डंडा लेकर आया और मारपीट करने लगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 117, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
