घर में लगी आग महिला की जलकर मौत
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीढ़ी के एक मकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। इस आग से घर में सो रही एक 55 वर्षीया महिला की जलकर मौत हो गई। घर भी जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर में आग कैसे लगी, अब तक कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। तुमगांव थाना प्रभारी हितेश जंघेल ने बताया कि मृतका पूर्णिमा शर्मा पति स्व. जितेन्द्र शर्मा पीढ़ी की रहने वाली थी। बुधवार रात करीब 1 बजे उनके बेटे राहुल शर्मा और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल नाराज होकर रात करीब 9.30 बजे घर से निकल गया। इधर, उनकी पत्नी भी रात 12 बजे अपने मायके चली गई। मृतका घर में अकेली थी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार को सौंपा गया है।
