युवक के साथ मारपीट
महासमुंद। सरपंच घर के शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों के साथ देर रात तीन लोगों ने मारपीट कर दी। पिथौरा थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को मेमरा निवासी गणेश यादव ने बताया कि 23 अप्रैल को वह अपने फूफा हीरालाल यादव के गांव कौड़ियापारा पिलवापाली गया था। जहां सरपंच के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कौड़ियापारा पिलवापाली के दोस्त योगेश बरिहा, त्रिलोक बरिहा, बिहारी बरिहा, उत्तम बरिहा एवं उत्तर बरिहा के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बिरहाडीपा-पिलवापाली मार्ग में महुआ पेड़ के पास रात करीब 2 बजे रितिक ठाकुर, सोमदेव ठाकुर, आशीष चौहान ने उसके दोस्त योगेश बरिहा को रोक कर गाली गलौज करने लगा। जब उन्हें मना किया तो रितिक ठाकुर ने स्टील की पाइप, सोमदेव ठाकुर ने डंडे एवं आशीष चौहान कड़ा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से बिहारी बरिहा के कमर में, योगेश बरिहा से हाथ मुक्का से मारपीट की वहीं ऋतिक ठाकुर, सोमदेव ठाकुर, आशीष चौहान द्वारा मारपीट करने से उनकी दाहिनी कलाई, सिर, माथे एवं पीठ में चोटें आई है। पुलिस ने खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
