जुआ फड़ में रेड, 22 हजार से ज्यादा रकम जब्त

महासमुंद। ग्राम पंचायत भलेसर के नयापारा आम बगीचे में चल रहे जुआ फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 5 लोगों को पकड़ा है। उनसे साढ़े 22 हजार रुपए, मोबाइल और पांच बाइक जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और जुआ खेल रहे भलेसर के तामेश्वर सिन्हा, गोविंद कुमार सिन्हा, मोहन पटेल, मानिकराम नायक पतोरा (फिंगेश्वर) एवं ओंकेश्वर चंद्राकर खैरा को पकड़ा है। आरोपियों के पास से नगद 22,500 रुपए, चार मोबाइल कीमत 16 हजार रुपए, पांच बाइक कुल कीमत 1,12,000 रुपए सहित कुल 1,51,000 रुपये जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।