एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में विशेष बैठक बुलाने सौंपा आवेदन

महासमुंद। नगर पालिका उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर शीघ्र ही विशेष बैठक बुलाने नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है।
देवीचंद राठी ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने के लिए परिषद की बैठक में शामिल करने के लिए 17 अप्रैल को आवेदन दिया गया था। परिषद की बैठक में निवेदन करने तथा लगभग 20 सदस्यों के समर्थन के बावजूद अध्यक्ष द्वारा चर्चा में नहीं लेने से गुरुवार को पुन: नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पालिका अधिनियम की धारा 57 के अंतर्गत विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया। आवेदन सौंपने के दौरान नगर पालिका के पार्षद पवन पटेल, नानू भाई, शुभ्रा शर्मा, जरीना हफिज कुरैशी, माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, कल्पणा सूर्यवंशी, माधुरी धनीराम यदू, प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी मौजूद थे।