तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन

महासमुंद। ग्राम कनेकेरा में आज 24 से 27 अप्रैल तक तीन दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य शोभाराम सिन्हा और खेमलाल साहू ने बताया कि श्रीरामचरित मानसगान के शुभारंभ अवसर पर 24 अप्रैल की शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई। 25 को राधे बालिका मानस परिवार तमोरा, सरस्वती मानस परिवार जेंजरा, सीताराम बालिका मानस परिवार भोथली, त्रिमूर्ति मानस परिवार बैहार, पारसमनी मानस परिवार पुरानी बस्ती रायपुर एवं पावन गंगा पंडवानी मानस परिवार की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 26 -27 को विभिन्न स्थानों से आमंत्रित मंडलियां प्रस्तुति देंगी। अधिकतम संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है।