खेत देखने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

महासमुंद। अपने साथियों के साथ खेत देखने गया एक व्यक्ति बाइक चोरी हो गई। मामले में सांकरा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डमरूलाल सहिस ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे ग्राम देवसराल में खेत के पास वह अपनी बजाज प्लेटिना बाइक क्रमांक सीजी 06 जीवाय 8001 से प्रमोद निषाद एवं खिलेश सहिस के साथ खेत गया था। बाइक को खेत के पास सड़क में खड़ी की थी। वापस लौटा तो बाइक गायब थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।