अखंड ज्योति तीर्थ यात्रा पहुंचा महासमुंद

महासमुंद। अखंड ज्योति तीर्थ यात्रा का महासमुंद जिले में प्रवेश हुआ। यह यात्रा एक महीने तक जिले के सभी विकासखंडों के लगभग 600 ग्रामों का भ्रमण करेगी। इस दौरान सत्संग, दीपयज्ञ, विचार गोष्ठियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विचार क्रांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
ज्योति कलश यात्रा प्रथम दिवस मचेवा से शुरू होकर शिवानंद कॉलोनी ,गायत्री शक्तिपीठ बरोंडा चौक ,शारदा मंदिर तुमगांव रोड,श्री राम मंदिर होते हुए ग्राम लाभराखुर्द, खैरा , ग्राम मोरधा पहुंची । रात्रि में दीप यज्ञ ग्राम खट्टी में हुआ। इस कार्यक्रम में विश्राम, कौशल, शिवम, प्रीतराम, धनीराम, भूखन, संतूलाल, रामचरण, एलके मिश्रा, हीरालाल साहू, रिखीराम साहू, जगमोहन, पारस चौहान, गजानन चंद्राकर, ओमप्रकाश, अनिल एवं महिला मंडल पूर्णिमा लक्ष्मी, दुलारी, नीतू, रामप्यारी, निशा एवं नीलम दीदी का विशेष सहयोग रहा।