चार लोगों ने मिलकर डीजे ऑपरेटर को पीटा
महासमुंद। वाहन से टकराकर बिजली खंभा गिरने के बाद चार लोगों ने डीजे ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी। दरअसल वाहन में डीजे सिस्टम लगा हुआ था। डीजे ऑपरेटर रेमड़ा निवासी भागीरथी दास ने बसना पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को वह बानीपाली से 407 वाहन में एम डीजे सिस्टम लेकर सेमलिया से होकर जा रहा था। सेमलिया की गली में इलेक्ट्रिक तार से वाहन का ऊपरी हिस्सा फंस गया और बिजली का खंभा गाड़ी पर गिर गया। जिस पर सेमलिया के शैलेश साहू, समीर साहू, विराट साहू और अरविंद ने गाली -गलौज कर मारपीट की । इस दौरान बीच बचाव करने आए हेमंत साहू के साथ भी गाली -गलौज कर मारपीट की गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
