आक्रोशित भाजपाइयों ने आतंकियों का फूंका पुतला

महासमुंद। कश्मीर के पर्पयटन स्थल पहलगाम में दो दिन पहले आतंकियों द्वारा किए गए हमले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 27 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकों लेकर देशभर समेत महासमुंद में भाजपाइयों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आतंकियों का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने इसे कायराना हरकत बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हमले में शामिल आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेताओं ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा किये गए हमले को देश और धर्म विरोधी बताते हुए कहा कि जहां पर हमला हुआ, वहां पर प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पष्ट कहा है कि आतंकवादियों ने सभी मृतकों से उनका धर्म पूछने के बाद उनकी हत्या की। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि वो हिन्दू धर्म विरोधी और एक समुदाय विशेष से जुड़े हुए आतंकी थे और उनका टारगेट अपने धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म के लोगों को ही मारना था। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुजाता विश्वनाथन, पूर्व पार्षद मीना वर्मा, आनंद साहू, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, जितेन्द्र साहू , पार्षद पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, बादल मक्कड़, अभिषेक पांडे, आकाश पांडे, जितेंद्र साहू, उदयपाल भदौरिया, नईम खान, जितेंद्र चंद्राकर, रमेश साहू, मैना कोसले, विक्की गुरुदत्ता, अमित साहू, सोनाधर सोनवानी, मकसूदन सोनी, गोपी कन्नौजे, कादर राजपूत, कुशाल साहू, गोलू मदनकार, समीर करकसे, चंद्रबदन मिश्रा, जितेंद्र टांडेकर सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।