पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से वार

महासमुंद। ग्राम आमाकोनी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मामले में खल्लारी थाने में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को आमाकोनी निवासी चुम्मनलाल जगत ने बताया कि हम लोगों की बाड़ी घुनेसर मोगरे की बाड़ी से लगी हुई है, जिसका तार घेरा हवा से गिर गया था। 18 अप्रैल की सुबह पिता मनहरण लाल जगत फिर से घेरा कर रहे थे। तभी करीब 6.30 बजे पड़ोसी घुनेसर मोंगरे पुरानी रंजिश को लेकर मेरी बाड़ी में क्यों आए हो कहकर गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर मार दिया और गला दबा दिया, जिससे वे घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।