जुझारू आंबा कार्यकर्त्ता-सहायिका कल्याण संघ बागबाहरा ब्लॉक से अध्यक्ष चुनी गई अनंता, सचिव बनी राजकुमारी

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक में मंगलवार को जुझारू आगनवाड़ी कार्यकता सहायिका कल्याण संघ की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज चंद्राकर की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में आयोजित किया गया। जिसमें सभी सेक्टर से कार्यकर्ता सहायिका बहने शामिल हुई।
बैठक के साथ ही ब्लाॅक अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया। बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप सर्वसम्मति से अनंता पाण्डेय चुनी गई। वहीं राजकुमारी दीवान को सचिव बनाया गया। रविना साहू कोषाध्यक्ष, कृष्णा महानंद को उपाध्यक्ष चुना गया। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। और उन्होंने कहा सभी एक साथ मिलकर संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करें, किसी पर कभी कोई समस्या आए तो उसका समाधान करने की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि संगठन को हमेशा मजबूती देना चाहिए ताकि समय समय पर अपनी मांगों को शासन – प्रशासन तक पहुंचा सकें। बैठक में कार्यकर्ता, साहिकाओं की नियमिती करना ,पेंशन तथा विभिन्न समस्याओं को केंद्रित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यकारणी सदस्य नेहरू लाल साहू, रेखा ठाकुर, रेखा साहू, नंदनी साहू , रूखमणी साहू, कमला साहू , दुर्गावती, गीता चक्रधारी, देवकुमारी, फुलकुंवर, धनेश्वरी साहू, प्रेमलता रात्रे, सरस्वती दीवान, अंबिका साहू, चुन्नी साहू, चंद्रिका धृतलहरे, चंद्रिका यादव, मीना साहू, राधिका यादव, मानकी पटेल, जागेश्वरी ध्रुव, ईमला साहू, रामेश्वरी साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहायिका मौजूद रहे।