सुपरवाइजर की बाइक चोरी
महासमुंद। सुपरवाइजर की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को ग्राम जतपुरा जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी सुधीर राम ने बताया कि वह शारदा इक्यूपमेंट्स कंपनी रायपुर में सुपरवाइजर है और एयरटेल कंपनी का पाइपलाइन बिछाने के लिए बागबाहरा आया है। तीन-चार माह से बागबाहरा में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। 27 मार्च की रात 9.45 बजे बाइक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 पीडब्लू 7292 को एनएच -353 मेन रोड बागबाहरा में खड़ी कर पाइप डालने का काम कर रहा था, काम करके वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। मामले में बागबाहरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
