तीन मामलों में 15 लीटर शराब किया जब्त
महासमुंद। तीन अलग- अलग मामलों में बसना पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 21 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर चिमरकेल – पिलवापाली मार्ग किनारे ग्राम पिलवापाली के पास आम पेड़ नीचे से लखन कोसरिया (29 ) से 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की । मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह 20 अप्रैल को टिकरापारा बसना निवासी श्यामसुंदर बरेठ (42) के कब्जे से 03 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई । एक अन्य मामले में अरेकेल डीपा मार्ग पर सड़क किनारे भारत दास (55) से 2 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब जब्त की गई।
