राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना : 27 तक कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन हेतु एनओएस पोर्टल 27 अप्रैल 2025 तक के लिये खोला गया है। www.nosmsje.gov.in पर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
