गाली देने से मना करने पर मारपीट
महासमुंद। गाली देने से मना करने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस को कनपला निवासी टंकधर छत्रपति (42 ) ने बताया कि गांव के धनेश्वर बगर्ती एवं धनीराम बगर्ती आए दिन गाली देते रहते हैं। 18 अप्रैल को भी वे लोग गाली – गलौज कर रहे थे, जिन्हें उसने मना किया, इस पर तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो कहकर अपने घर की छत में चढ़कर जान से मार देंगें कहकर पत्थर फेंककर मारने लगे, जिससे प्रार्थी और पास में खड़े चिंतामणि छत्तर को भी चोटें आई है। मामले में आरोपियों को खिलाफ बलौदा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
