ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाला गिरफ्तार
महासमुंद। ग्राम बड़े साजापाली के आभूषण दुकान से चोरी करने वाला एक में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 91 हजार रुपए मूल्य का सोने का आभूषण बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि उमाशंकर सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अप्रैल को उनकी दुकान उपकार ज्वेलर्स में एक अज्ञात व्यक्ति सोना खरीदने के बहाने सोने के कान की बाली 1 नग (कीमत 23984 रुपए) एवं सोने की टॉप्स 3 नग( 69526 रुपए) पार कर दिया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर में धारा 305, 332(सी) बीएनएस अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर साइबर सेल और भंवरपुर पुलिस की टीम ने छानबीन कर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम धोबीपारा खरियार रोड वार्ड 13 नुवापाडा ओडिशा निवासी जाफर अली (20) बताया। टीम के पूछताछ करने पर बड़े साजापाली में एक ज्वेलर्स दुकान से अपने साथी सब्बीर अली के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी जाफर अली से 1 नग कान की बाली( वजन 2.94 ग्राम,) 3 नग सोने का टॉप्स (वजन 9 ग्राम) एवं 2 नग एयर रिंग( वजन 3.12 ग्राम) कुल वजनी 9.940 ग्राम कीमत 91 हजार रुपए जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। चोरी का एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
