पंच से मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। ग्राम पिपरौद के एक पंच के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। सांकरा पुलिस को पंच दुर्योधन भोई ने बताया कि 16 अप्रैल को गुलाबी गैंग द्वारा शंकर मंदिर के पास की जा रही बैठक में वह रात करीब 9.30 बजे गया था। जहां लीलसिंह पटेल, सूरज प्रधान व जोहन सिंह यादव ने तुमने शासकीय बोर में मनीष प्रधान को मोटर लगाने क्यों कहा है कहते हुए गाली – गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। मामले में रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।