8 खाताधारकों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

महासमुंद । पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक किसान तथा उनके परिजनों से विभिन्न बैंक खातों में राशि डलवाकर करीब 20 लाख रुपए ठगी के मामले में बसना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अलग-अलग बैंकों के 8 खाताधारकों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर के एक किसान जयंत कुमार नर्मदा (33 ) ने पुलिस को बताया कि अलग-अलग आठ मोबइल धारकों ने 10 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच उसे पार्ट टाइन जॉब में अधिक लाभ का झांसा देते हुए 19,47,852 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर आईडीबीआई बैंक खाता धारक, फेडरल बैंक खाता धारक, बंधन बैंक खाता धारक, फिनो बैंक खाता धारक, सिटी यूनियन बैंक खाता धारक, एचडीएफसी बैंक खाता धारक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाता धारक, इंडसइंड बैंक के खाता धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच जुटी है।